शेयर मार्केट का छुपा रतन; सीधा ₹7500 की उड़ान!
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने एक पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है, जिससे रक्षा क्षेत्र की इस महारथी कंपनी में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में HAL के शेयरों में 30 से 50 फीसदी तक की तेजी देखी जा सकती है।
तेजी की वजह क्या है ?
Jefferies ने अपनी रिपोर्ट में HAL की मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ते राजस्व और लगातार सुधरते मार्जिन को मुख्य कारण बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, HAL को वित्त वर्ष 2025 में 28% की वार्षिक वृद्धि दर से नए ऑर्डर मिले हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 214% की जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है। इसके साथ ही कंपनी का राजस्व लगातार दो अंकों में बढ़ रहा है और मुनाफे का मार्जिन भी सुधर रहा है।
विशेष रूप से, Jefferies ने यह भी बताया कि HAL और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जैसे सरकारी उपक्रमों ने मार्जिन विस्तार में भी शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि ब्रोकरेज ने HAL के शेयर पर "Buy" यानी "खरीदारी" की सिफारिश दी है।
तीन संभावित अनुमान: बुल, बेस और बियर केस :
  • Jefferies ने HAL के शेयर के लिए तीन तरह के अनुमान पेश किए हैं:
  • बेस केस: ₹6,475 प्रति शेयर तक की संभावित वृद्धि, जो मौजूदा स्तर से लगभग 30% ऊपर है।
  • बुल केस: अगर सरकार 'मेक इन इंडिया' पहल को और आक्रामक रूप से लागू करती है और घरेलू रक्षा ऑर्डर्स बढ़ते हैं, तो शेयर ₹7,500 तक पहुंच सकता है यानी 50% तक का उछाल।
बियर केस: अगर रक्षा बजट में कटौती होती है या ऑर्डर प्रक्रिया धीमी पड़ती है, तो शेयर ₹3,750 तक गिर सकता है।
पिछले 5 साल में 1,789% रिटर्न :
HAL का प्रदर्शन बीते कुछ वर्षों में चौंकाने वाला रहा है। पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने 1,789% रिटर्न दिया है। 2025 की शुरुआत से अब तक HAL के शेयर में 20% से ज्यादा की तेजी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, शुक्रवार (6 जून) को यह ₹4,982.00 के स्तर पर बंद हुआ, जो 1.77% की गिरावट को दर्शाता है।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, HAL पर नजर रखने वाले 20 विश्लेषकों में से 15 ने 'BUY', 3 ने 'Hold' और सिर्फ 2 ने 'Sell' की रेटिंग दी है। यह कंपनी की सकारात्मक छवि को और मजबूत करता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निवेशकों के लिए संदेश :
Jefferies की इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि HAL में निवेश के अच्छे अवसर मौजूद हैं। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं — जैसे कि सरकार की 'मेक इन इंडिया' नीति की दिशा और रक्षा बजट का आकार। यदि इन दोनों पहलुओं में मजबूती आती है, तो HAL के शेयर आने वाले महीनों में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
( डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट केवल सूचना हेतु है। निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें। )
Editorial

Editorial

Next Story