✕
Housefull 5 बनेगी अभिषेक के करियर लाइफ की संजीवनी!
By EditorialPublished on
बॉलीवुड में वापसी की कहानियां अक्सर दर्शकों को रोमांचित करती हैं, और इस बार वापसी के केंद्र में हैं अभिषेक बच्चन। 6 जून 2025 को रिलीज़ हुई ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त एंट्री मारी है और इसके साथ ही अभिषेक बच्चन के करियर में एक न

x
बॉलीवुड में वापसी की कहानियां अक्सर दर्शकों को रोमांचित करती हैं, और इस बार वापसी के केंद्र में हैं अभिषेक बच्चन। 6 जून 2025 को रिलीज़ हुई ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त एंट्री मारी है और इसके साथ ही अभिषेक बच्चन के करियर में एक नई उम्मीद की किरण भी जगाई है। यह फिल्म 9 साल बाद उनकी पहली बड़ी हिट बन सकती है।
हाउसफुल 5 की दमदार शुरुआत :
‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन 23 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो कि इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके साथ ही यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन की तिकड़ी ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
9 साल की इंतजार के बाद पहली हिट ?
अभिषेक बच्चन के करियर पर अगर नजर डालें तो ‘हाउसफुल 3’ (2016) उनकी आखिरी बॉक्स ऑफिस हिट थी, जिसने 109.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आईं उनकी फिल्में — ‘मनमर्जियां’ (2018), ‘घूमर’ (2023), ‘आई वांट टू टॉक’ (2024) — बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। जबकि ‘भोला’ (2023) में उनका कैमियो रोल था।
इन फिल्मों में से ‘आई वांट टू टॉक’ ने महज 1.25 करोड़, ‘घूमर’ ने 4.83 करोड़ और ‘मनमर्जियां’ ने 27.09 करोड़ की कमाई की थी — जो कि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर या फ्लॉप करार दी गईं। इस लिहाज़ से ‘हाउसफुल 5’ उनके लिए एक रिडेम्प्शन मोमेंट जैसा बनकर उभरी है।
कॉमेडी के रंग में तरुण मनसुखानी का निर्देशन :
फिल्म का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने, जिन्होंने पहले भी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट को लेकर अच्छा अनुभव दिखाया है। फिल्म की लोकेशन, संवाद और सीक्वेंसेज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। खासकर अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर सुर्खियों में है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आगे क्या होगा ?
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि फिल्म वीकेंड और वीकडेज में कैसा प्रदर्शन करती है। अगर यह ट्रेंड बना रहता है, तो 'हाउसफुल 5' अभिषेक बच्चन की लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले को तोड़ सकती है और उन्हें फिर से मुख्यधारा के स्टार की रेस में ला सकती है।
‘हाउसफुल 5’ ना सिर्फ एक मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर की तरह उभर रही है, बल्कि यह अभिषेक बच्चन की दूसरी पारी की शुरुआत भी साबित हो सकती है। बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन पर आने वाले हफ्तों में सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
