✕
5 साल में 100 रु को बनाए 18 लाख; ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा
By EditorialPublished on
शेयर बाजार में पैसा लगाने का असली मकसद हमेशा एक ही होता है – कमाई। और अगर कोई स्टॉक आपको कुछ सालों में आपकी पूंजी को सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों गुना बढ़ा दे, तो वो निवेशक के लिए किसी सपने से कम नहीं होता। ऐसी ही एक कंपनी इन दिनों जब

x
शेयर बाजार में पैसा लगाने का असली मकसद हमेशा एक ही होता है – कमाई। और अगर कोई स्टॉक आपको कुछ सालों में आपकी पूंजी को सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों गुना बढ़ा दे, तो वो निवेशक के लिए किसी सपने से कम नहीं होता। ऐसी ही एक कंपनी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है – शिल्चर टेक्नोलॉजीज (Shilchar Technologies)।
5 साल में 18,592% का रिटर्न !
शिल्चर टेक्नोलॉजीज ने बीते 5 सालों में अपने शेयरहोल्डर्स को 18592 प्रतिशत का दमदार रिटर्न दिया है। अगर आपने इस स्टॉक में 5 साल पहले केवल ₹10,000 का निवेश किया होता, तो आज उसकी कीमत लाखों में पहुंच चुकी होती। यही नहीं, 2 साल में 802% और पिछले 1 साल में 61% का शानदार रिटर्न कंपनी ने दिया है। ऐसे रिटर्न्स शेयर बाजार में बहुत ही कम कंपनियों से देखने को मिलते हैं।
बोनस शेयर और डिविडेंड का धमाका :
कंपनी ने हाल ही में चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजों के साथ एक और तोहफा अपने निवेशकों को दिया है। शिल्चर टेक्नोलॉजीज अब हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर दे रही है (2:1 बोनस रेश्यो)। यानी अगर आपके पास 2 शेयर हैं तो आपको 1 फ्री में मिलेगा।
कंपनी ने 29 मई को शेयर बाजार को सूचित किया कि 6 जून 2025 को बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वही निवेशक बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।
तगड़ा मुनाफा, तगड़ा भरोसा :
बिजनेस परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के आंकड़े भी उतने ही उत्साहित करने वाले हैं। सालाना आधार पर कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 121.26% की वृद्धि के साथ ₹55.36 करोड़ पर पहुंच गया है। चौथी तिमाही में भी कंपनी का मुनाफा 119.1% बढ़कर ₹231.86 करोड़ हो गया है।
इस दमदार प्रदर्शन के चलते कंपनी ने अपने निवेशकों को 125% डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है, यानी हर शेयर पर ₹12.5 का लाभांश। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट कंपनी बाद में तय करेगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अब भी है मौका ?
हालांकि स्टॉक पिछले एक हफ्ते में करीब 10% ऊपर चढ़ चुका है, फिर भी ये अपने ऑल-टाइम हाई से अभी भी 10% नीचे कारोबार कर रहा है। यानी निवेशकों के पास अब भी इसमें प्रवेश करने का एक संभावित मौका हो सकता है — बशर्ते वे खुद रिसर्च करें या वित्तीय सलाहकार से राय लें।
(डिस्क्लेमर: यह समाचार केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। निवेश से जुड़ा हर निर्णय बाजार जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। https://www.pratahkal.com किसी भी प्रकार के निवेश की सिफारिश नहीं करता है।)

Editorial
Next Story
Related News
X
