✕
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन।
By EditorialPublished on
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन।सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ट्रंप ने लगाई रोक, जानिए किन देशों के लोगों पर है प्रतिबंध। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और ब

x
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन।
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ट्रंप ने लगाई रोक, जानिए किन देशों के लोगों पर है प्रतिबंध।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने बुधवार को ईरान, अफगानिस्तान समेत दुनिया के 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा दिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में इससे जुड़े एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें यह कहा गया कि आतंकवादियों और अन्य खतरों से सुरक्षा के लिए यह कदम बेहद जरूरी था।
किन देशों पर लागू होगा प्रतिबंध?
ट्रंप ने जिन देशों के नागरिकों पर यह प्रतिबंध लगाया है उनमें:
- पूरी तरह से बैन वाले देश:
- अफगानिस्तान
- म्यांमार
- चाड
- कांगो
- इक्वेटोरियल गिनी
- इरिट्रिया
- हैती
- ईरान
- लीबिया
- सोमालिया
- सूडान
- यमन
- आंशिक बैन वाले देश:
- बुरुंडी
- क्यूबा
- लाओस
- सिएरा लियोन
- टोगो
- तुर्कमेनिस्तान
- वेनेजुएला
किसे मिलेगी छूट?
- जिनके पास पहले से वैलिड वीजा है
- ग्रीन कार्ड होल्डर
- ओलंपिक और वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमें
- ईरान या अफगानिस्तान से विशेष मानवीय वीजा धारक
- अमेरिकी सेना की सहायता करने वाले अफगान नागरिक
क्यों लिया गया ये फैसला?
ट्रंप ने कोलोराडो में इजराइली समर्थक मार्च पर हुए हमले का हवाला दिया, जिसमें एक मिस्र मूल का व्यक्ति शामिल था जिसने वीजा ओवरस्टे किया था। ट्रंप ने कहा कि जिन देशों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं वे आतंकवादियों को पनाह देते हैं और वीजा सुरक्षा पर सहयोग करने में विफल रहे हैं।
भारत के लिए क्या मायने?
भारत इस बैन की सूची में नहीं है, लेकिन इस कदम का असर अमेरिका के इमीग्रेशन नीति, विदेशी छात्रों, वीजा प्रक्रिया पर पड़ेगा। अफगानिस्तान से जुड़े मामलों और H-1B नीति पर भी असर हो सकता है।
कब से लागू होगा आदेश?
जानकारी के मुताबिक ट्रंप का यह आदेश 9 जून 2025 को आधी रात से लागू हो जाएगा। आदेश में बताया गया है कि इस तारीख से पहले जारी किए गए वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
