OTT रिलीज तय! :
साउथ सुपरस्टार कमल हासन और दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। 5 जून को रिलीज हुई गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और पहले ही दिन फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभर में कई भाषाओं में रिलीज की गई इस फिल्म को देखने के लिए फैंस थियेटर की ओर उमड़ पड़े हैं। लेकिन ऐसे भी कई दर्शक हैं जो सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सके और अब उन्हें ओटीटी रिलीज की जानकारी का बेसब्री से इंतजार है।
कब और कहां रिलीज होगी ‘ठग लाइफ’ ओटीटी पर ?
फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ठग लाइफ' को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से ओटीटी रिलीज की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 7 अगस्त 2025 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है।
यह तारीख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नॉर्थ इंडियन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के नियमों के तहत किसी भी हिंदी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने से पहले कम से कम 8 हफ्तों का अंतराल देना होता है। चूंकि ‘ठग लाइफ’ को हिंदी में भी रिलीज किया गया है, इसलिए इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग अगस्त महीने में ही संभव है।
नेटफ्लिक्स ने खरीदे डिजिटल राइट्स :
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने 'ठग लाइफ' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 149.7 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील इस साल की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक मानी जा रही है, जिससे यह साफ है कि फिल्म से दर्शकों और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों को काफी उम्मीदें हैं।
मणिरत्नम और कमल हासन की जोड़ी 36 साल बाद :
‘ठग लाइफ’ खास इसलिए भी है क्योंकि यह कमल हासन और निर्देशक मणिरत्नम की जोड़ी की 36 साल बाद वापसी है। इससे पहले दोनों ने साथ में 1987 की आइकॉनिक फिल्म ‘नायकन’ बनाई थी, जिसे आज भी भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ठग लाइफ की कास्ट और म्यूजिक :
फिल्म की स्टारकास्ट में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अली फज़ल, रोहित सराफ, ऐश्वर्या लक्ष्मी और नासर जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया है। यह कमल हासन के साथ उनका तीसरा और मणिरत्नम के साथ उन्नीसवां कोलैबोरेशन है।
‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत कर चुकी है और ओटीटी पर भी इसे लेकर भारी उत्सुकता है। अगर आप थिएटर नहीं जा पाए हैं तो थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि जल्द ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी और आप अपने घर बैठे इस धमाकेदार एक्शन ड्रामा का लुत्फ उठा सकेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story