✕
धार्मिक आस्था पर असर; अमरनाथ यात्रा में भारी कटौती
By EditorialPublished on
अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने इस बार यात्रा की अवधि 52 दिन से घटाकर सिर्फ 38 दिन करने का फैसला किया है। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी। हालांकि सुरक्षा कारणों से यह निर्ण

x
अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने इस बार यात्रा की अवधि 52 दिन से घटाकर सिर्फ 38 दिन करने का फैसला किया है। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी। हालांकि सुरक्षा कारणों से यह निर्णय नहीं लिया गया है, बल्कि मौसम के आधार पर शेड्यूल तय किया गया है।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ा सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इस यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की बड़ी तैनाती और तकनीक आधारित निगरानी सुनिश्चित की गई है।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा :
यात्रा मार्ग पर सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त तैनाती की जा रही है। कुल मिलाकर 581 कंपनियां सुरक्षा में जुटेंगी। डिजिटल मैपिंग और सुरक्षा ऑडिट के ज़रिए पूरे रूट को सुरक्षित किया गया है। हर तीर्थयात्री और पोनी राइडर का डिजिटल पहचान पत्र बनाया जाएगा। इसके अलावा RFID ट्रैकिंग सिस्टम के ज़रिए हर व्यक्ति और वाहन की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। काफिले के साथ जैमर रहेंगे ताकि IED ब्लास्ट जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
सैटेलाइट फोन और अलग डेडिकेटेड PCR वैन भी तैनात की जाएंगी। इन सभी उपायों का मकसद एक ही है — तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की सुचारु संचालन।
शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग :
30 मई 2025 को गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, गृह सचिव गोविंद मोहन, DGP नलिन प्रभात समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया इकाइयों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
शाह ने यात्रा के दौरान उच्चतम सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मिले और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों घटाई गई यात्रा की अवधि ?
गौरतलब है कि इस बार यात्रा की अवधि में कटौती पहलगाम हमले से पहले ही तय की जा चुकी थी। इसका कारण सुरक्षा नहीं बल्कि मौसम संबंधी परिस्थिति है। हर साल यात्रा की तारीखें मौसम के हिसाब से तय होती हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
इस बार सरकार का जोर सिर्फ सुरक्षा पर ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधा और सुविधा के साथ तीर्थ का अनुभव बेहतर बनाने पर भी है। कुल मिलाकर अमरनाथ यात्रा 2025, पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ जल्द शुरू होने वाली है।

Editorial
Next Story
Related News
X
