mumbai
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को पकड़ा, जिसके पास से करीब 52 करोड़ रुपये कीमत की 5.19 किलो कोकीन बरामद हुई। कस्टम अधिकारियों ने ये जानकारी दी। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम की ‘एयर इंटेलिजेंस यूनिट’ ने एक विदेशी यात्री को रोका। उसकी तलाशी लेने पर कमर और पैरों में बंधे सपोर्टर बेल्ट में छिपाए 4 पैकेट मिले, जिनमें 5.19 किलो कोकीन थी। पूछताछ के बाद उस शख्स को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी एयरपोर्ट पर रोके गए युगांडा के एक नागरिक के पेट से गोलियों में 886 ग्राम कोकीन जब्त किया गया था। सीमाशुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि युगांडा का नागरिक 24 और 25 मई की रात मुंबई पहुंचा था और पूछताछ के दौरान असहज दिखा था। मेडिकल जांच में पता चला कि उसने पीले रंग की गोलियां निगल ली हैं। सर्जरी करके उसके पेट से गोलियां निकाली गईं जिनमें 8.66 करोड़ रुपये मूल्य का 886 ग्राम कोकीन मिला। कस्टम अब इस तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story