सपा नेता की इंस्पेक्टर पत्नी पर करप्शन का बड़ा मामला।
मेरठ के थाने में दर्ज हुई FIR, 14 साल में 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

nargis khan
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। नरगिस खान सपा नेता सुरेश उर्फ शेखर की पत्नी हैं और वर्तमान में बरेली के अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात हैं।
आरोप और जांच
एंटी करप्शन विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि नरगिस खान ने पिछले 14 सालों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय से कहीं ज्यादा है। विभाग के अनुसार, उनकी कुल वैध आय 5.36 करोड़ रुपये थी, जबकि उन्होंने 14 सालों में 10.59 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी। इस संपत्ति में मेरठ के शास्त्रीनगर में एक आवास और गढ़ रोड पर नौचंदी थाना क्षेत्र में नंदिनी बार शामिल है।
सपा शासनकाल में रसूखदार इंस्पेक्टर
नरगिस खान ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कई अहम पदों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। वे टॉप थानों में तैनात रहीं और उनका रसूख काफी माना जाता था। नरगिस खान के पति सुरेश यादव उर्फ शेखर का भी कारोबार विवादों में रहा है। 2021 में सुरेश यादव को लखनऊ में डिप्टी लेबर कमिश्नर कार्यालय से करोड़ों रुपए के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कुल अनुमानित संपत्ति: ₹80 करोड़+
नरगिस खान और उनके पति सुरेश यादव के नाम पर दर्जनों करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी संपत्तियां हैं। इनमें शामिल हैं :
- नंदनी अपार्टमेंट, मेरठ: ₹5 करोड़
- अलीगंज, यश अपार्टमेंट: ₹80 लाख
- कानपुर देहात में जमीन और व्यवसाय: ₹2.5 करोड़ (नंदनी फ्यूल सेंटर), ₹1 करोड़ (नंदनी फार्म हाउस + गेस्ट हाउस)
- देहरादून में संपत्ति: ₹40 लाख (2 फ्लैट)
आगे की कार्रवाई
नरगिस खान से जब आय से अधिक खर्च का जवाब मांगा गया, तो वे संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहीं। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जांच को और व्यापक स्तर पर किया जाएगा। आयकर विभाग भी नरगिस खान और सुरेश यादव की संपत्तियों की जांच कर रहा है। इस मामले से यूपी पुलिस में भ्रष्टाचार को लेकर उठ रहे सवालों में और इजाफा होने की संभावना है।
Editorial

Editorial

Next Story