mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ATS ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में ठाणे जिले में छापेमारी की। छापेमारी में सिमी के एक पूर्व पदाधिकारी का आवास भी शामिल है। एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस की एक टीम ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ जिले के पडघा गांव में छापेमारी शुरू की। अधिकारी ने आगे बताया कि प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन के आवास पर भी एटीएस की टीम छापेमारी की है। बताया जा रहा है साकिब नाचन बम विस्फोट के 2002 और 2003 दो मामलों में दोषी ठहराया गया था। इसके तहत उसको सजा दी गई थी।
अधिकारी ने कहा, ‘हमने कुछ व्यक्तियों की पहचान की है और उसके अनुसार तलाशी जारी है।’ उन्होंने कहा, ‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां (पडघा में) कुछ गड़बड़ तो नहीं है।’ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं उसके बाद नाचन फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया था। महाराष्ट्र एटीएस ने तीन दिन पहले भी गुप्त सूचना के 27 साल के इंजीनियन रविंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया था। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। आरोपी युवक ने भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के एजेंट से साझा की थी। रविंद्र वर्मा सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी निजी कंपनी से काम करता है। महाराष्ट्र एटीएस की जांच में सामने आया कि यह युवक नवंबर 2021 में फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए गोपनीय चीजें साझा की।
Editorial

Editorial

Next Story