✕
बीएमसी नहीं खरीदेगी तुर्की में बने रोबोटिक लाइफबॉय
By EditorialPublished on
मुंबई नगर निगम ने लगभग 6 समुद्र तटों पर तैनात करने के लिए तुर्की निर्मित रोबोट ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है। यह निर्णय पाकिस्तान को तुर्की के समर्थन पर भारत की कड़ी आलोचना के बीच लिया गया है। भारत के दुश्मन पाकिस्तान से दोस्ती तुर्की को बहुत महंगी पड़ रही है।
_202506041119046154.jpg)
x
_202506041119046154.jpg)
मुंबई। मुंबई नगर निगम ने लगभग 6 समुद्र तटों पर तैनात करने के लिए तुर्की निर्मित रोबोट ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है। यह निर्णय पाकिस्तान को तुर्की के समर्थन पर भारत की कड़ी आलोचना के बीच लिया गया है। भारत के दुश्मन पाकिस्तान से दोस्ती तुर्की को बहुत महंगी पड़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का खुला साथ देने के कारण भारतीयों ने तुर्की के उत्पादों का बहिष्कार कर दिया। ज्ञात हो कि देश की एक दर्जन से अधिक बड़ी मंडियों ने तुर्की के सेब सहित सभी फलों का पूर्णतः बहिष्कार कर दिया जिससे तुर्की को भारी चोट पहुंची है। बता दें कि पिछले वर्ष तुर्की में करीब 3000 करोड़ खर्च करने वाले कई भारतीय पर्यटकों ने तुर्की की यात्रा का अपना प्लान कैंसिल कर दिया, जिससे तुर्की को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ था। इसके अलावा देश की बड़ी शिक्षण संस्थाओं आईआईटी बॉम्बे, जामिया, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और जेएनयू ने तुर्की से अपने अनुबंध तोड़ लिए हैं जिससे वहां छात्रों का बड़ा नुकसान हुआ है।
Next Story
Related News
X

