✕
दुलर्भ वन्य जीवों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
By EditorialPublished on
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने थाईलैंड से दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जो बैंकॉक से मुंबई आए एक विमान के जरिए इन जीवों को देश में अवैध रूप से लाने की कोशिश कर रहा था।
_202506041102321480.jpg)
x
_202506041102321480.jpg)
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने थाईलैंड से दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जो बैंकॉक से मुंबई आए एक विमान के जरिए इन जीवों को देश में अवैध रूप से लाने की कोशिश कर रहा था। कस्टम अधिकारियों ने संदिग्ध यात्री के बैग की जांच के दौरान जीवित वन्य प्रजातियां बरामद हुईं, जिसे देखते हुए कस्टम विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। व्यक्ति के बैग से ये वन्य जीव मिले। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया था और पूछताछ में उसकी घबराहट से कस्टम विभाग को शक पुख्ता हुआ। पंचनामा तैयार कर उक्त सभी जीवों को जब्त किया गया और आरोपी को कस्टम्स अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है। आपको बता दें कि वन्य जीवों की तस्करी न केवल एक दंडनीय अपराध है, बल्कि यह पारिस्थितिक तंत्र के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। कस्टम विभाग और वन्यजीव संरक्षण प्राधिकरण इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
