क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदना पड़ेगा भारी; जानें पूरा गेम..
सोना भारतीयों के लिए केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और वित्तीय निवेश भी है। खास मौकों पर लोग अक्सर सोने की खरीदारी करते हैं, और आजकल डिजिटल पेमेंट के दौर में क्रेडिट कार्ड से गोल्ड परचेजिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इस सुविधा के साथ-साथ कई तरह के जोखिम और शुल्क भी जुड़ते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है।
30 जून को सोने की कीमतें :
इस समय सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। 30 जून 2025 को 24 कैरेट सोना 97,583 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,463 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में अगर आप क्रेडिट कार्ड से गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फायदे और नुकसान दोनों को अच्छी तरह समझना जरूरी है।
फायदे: कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और ट्रैकिंग
क्रेडिट कार्ड से गोल्ड खरीदने पर कई बड़े ब्रांड जैसे जोया, तनिष्क और रिलायंस ज्वेल्स 3 से 5 प्रतिशत तक कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स देते हैं। टाइटन SBI क्रेडिट कार्ड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड अल्टीमेट कार्ड और HDFC रेगिलिया गोल्ड जैसे कार्ड्स खास तौर पर गोल्ड परचेजिंग के लिए अतिरिक्त फायदे देते हैं। इसके अलावा, डिजिटल ट्रांजैक्शन होने से पेमेंट सुरक्षित रहता है और खर्च ट्रैक करना आसान होता है।
नुकसान: भारी प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दरें
क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने का सबसे बड़ा नुकसान प्रोसेसिंग फीस है। आमतौर पर यह फीस 3.5 प्रतिशत या उससे अधिक हो सकती है, जो महंगे गोल्ड पर एक बड़ा अतिरिक्त बोझ बन जाती है। अगर आपने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म से खरीदारी की है, तो फॉरेन ट्रांजेक्शन फीस भी लागू होती है।
CA प्रनीत जैन के अनुसार, “क्रेडिट कार्ड उन्हीं लोगों के लिए है जो टाइम पर भुगतान करते हैं। अगर आप देर करते हैं, तो आपको 36 से 42 प्रतिशत वार्षिक ब्याज, लेट फीस और जीएसटी जैसे अतिरिक्त चार्जेस का सामना करना पड़ सकता है।”
नियम और पाबंदियां: जानना जरूरी
क्रेडिट कार्ड से सोने की खरीद पर कुछ प्रतिबंध भी लागू हैं। 2013 से बैंक और वित्तीय संस्थानों को EMI पर सोने की खरीद की अनुमति नहीं है, खासकर सिक्कों की। हालांकि, जूलरी पर यह पूरी तरह से लागू नहीं है, लेकिन कुछ बैंकों ने EMI सुविधा जूलरी पर भी हटा ली है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
समझदारी से करें उपयोग :
अगर आप डिसिप्लिन के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके लिए सुरक्षित, फायदेमंद और क्रेडिट स्कोर सुधारने वाला विकल्प हो सकता है। लेकिन बिना पूरी जानकारी और नियमों की समझ के अगर आपने कार्ड स्वाइप किया, तो इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने से पहले बैंक की मौजूदा पॉलिसी, चार्जेस और ऑफर्स की पूरी जानकारी ले लें। फायदे जितने आकर्षक हैं, जोखिम भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।
Next Story