✕
'सितारे जमीन पर' की बढ़ी रफ्तार; 'छावा' को देगी टक्कर
By EditorialPublished on 30 Jun 2025 5:30 AM IST
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने रिलीज़ के 11वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका कर दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने कमाई के मामले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लगातार गिरती-बढ़ती रफ्तार के बीच अब 'सितारे ज़मीन पर' ने खुद को टिकाए रखा है और अपनी पकड़ को और भी मजबूत कर लिया है। आइए जानें, इस फिल्म ने कौन-सा नया मुकाम हासिल किया है, जिसने दर्शकों और इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

x

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने रिलीज के 11वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बना डाला है। जहां एक ओर थिएटरों में पहले से मौजूद अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' कमाई में झंडे गाड़ रही थी, वहीं धनुष की 'कुबेरा' भी उसी दिन रिलीज हुई थी। लेकिन इन दोनों बड़ी फिल्मों के मुकाबले आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' अपने दमदार कंटेंट और भावनात्मक कहानी के दम पर भारी साबित हुई।
पहले हफ्ते में ही झटके 88 करोड़ :
फिल्म को 20 जून को रिलीज किया गया था और पहले हफ्ते में ही इसने ₹88.49 करोड़ की कमाई कर ली थी। दूसरे वीकेंड में इस रफ्तार को बनाए रखते हुए फिल्म ने ₹33.98 करोड़ और जोड़ दिए। 10 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹122.47 करोड़ पहुंच चुका था।
11वें दिन भी जारी रहा जलवा :
सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 11वें दिन यानी रिलीज के 11वें सोमवार को फिल्म ने दोपहर तक ₹1.12 करोड़ की कमाई की है, जिससे फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹123.77 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं और रात की कमाई के बाद इनमें इज़ाफा संभव है।
वर्ल्डवाइड में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा :
फिल्म की कुल लागत लगभग ₹90 करोड़ मानी जा रही है और सैक्निल्क के मुताबिक अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹198 करोड़ तक पहुंच चुका है। आज की घरेलू कमाई जोड़ने के बाद 'सितारे ज़मीन पर' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस साल की चौथी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने ये माइलस्टोन हासिल किया है।
'रेड 2' से नज़दीक, 'छावा' की ओर नज़र :
आमिर खान की यह फिल्म अब साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने 'सिकंदर' और 'स्काई फोर्स' को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म सिर्फ ₹40 करोड़ पीछे है अजय देवगन की 'रेड 2' से, जिसने ₹173.05 करोड़ की कमाई की थी।
जैसे ही फिल्म 'रेड 2' का आंकड़ा पार करती है, 'सितारे ज़मीन पर' साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। पहले नंबर पर अब भी अक्षय कुमार की 'छावा' बनी हुई है, जिसने ₹601.54 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कंटेंट बना गेमचेंजर :
कमर्शियल प्रतियोगिता के बावजूद फिल्म की सफलता इस बात का प्रमाण है कि एक अच्छी कहानी, दमदार अभिनय और इमोशनल कनेक्ट आज भी दर्शकों को थिएटर तक खींच सकता है। आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
