✕
पुरुलिया से हावड़ा के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ
By EditorialPublished on
भारतीय रेलवे ने पुरुलिया से हावड़ा तक नई मेमू ट्रेन की शुरुआत की। इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांतरागाछी रेलवे स्टेशन से किया। इस अवसर पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांतरागाछी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार, सांसदगण श्री सौमित्र खान व श्री प्रसून बनर्जी, रेलवे अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। पुरुलिया व बाँकुड़ा के विधायक और सांसद वर्चुअल रूप से जुड़े।

x

हावड़ा। भारतीय रेलवे ने पुरुलिया से हावड़ा तक नई मेमू ट्रेन की शुरुआत की। इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांतरागाछी रेलवे स्टेशन से किया। इस अवसर पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांतरागाछी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार, सांसदगण श्री सौमित्र खान व श्री प्रसून बनर्जी, रेलवे अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। पुरुलिया व बाँकुड़ा के विधायक और सांसद वर्चुअल रूप से जुड़े।
रेल मंत्री ने कहा, “यह सेवा न केवल एक पुराने रेल मार्ग को पुनर्जीवित करती है, बल्कि बाँकुड़ा-दामोदर रेलवे की भावना को भी जगाती है। यह क्षेत्रीय यात्रियों के लिए तेज़, स्वच्छ और सुलभ सेवा का नया युग लाएगी। ”उन्होंने बताया कि “पश्चिम बंगाल के 101 स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत कार्य तेज़ी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने के लिए रेलवे का पूरा परिवार समर्पित भाव से काम कर रहा है।” यह नई मेमू सेवा क्षेत्रीय यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है और रेल संपर्क को नई गति देती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
