Mumbai
मुंबई। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने घोषणा की है कि अप्रैल 2026 से नई गाइडलाइन लागू की जाएगी, जिसके तहत किसी अकाउंटिंग फर्म के एक पार्टनर द्वारा एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 60 टैक्स ऑडिट ही किए जा सकेंगे। यह जानकारी आईसीएआई अध्यक्ष चरनजोत सिंह नंदा ने दी।
वर्तमान नियमों के अनुसार, कोई एक स्वतंत्र चार्टर्ड एकाउंटेंट वर्ष में 60 टैक्स ऑडिट कर सकता है, जबकि पार्टनरशिप फर्म में सभी भागीदारों की सम्मिलित सीमा के अनुसार ऑडिट की अनुमति होती है। इस व्यवस्था के कारण अक्सर वरिष्ठ भागीदार अपने व्यक्तिगत कोटा समाप्त करने के बाद कनिष्ठ सहयोगियों के कोटे का भी उपयोग करते हैं।
नई व्यवस्था के लागू होने से टैक्स ऑडिट की पारदर्शिता और समानता बढ़ेगी।
Next Story