हेरा फेरी के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! फिल्म के आइकॉनिक किरदार बाबू भइया यानी परेश रावल अब आधिकारिक तौर पर हेरा फेरी 3 में वापसी कर चुके हैं। खुद परेश रावल ने इस बात की पुष्टि कर दी है, जिससे फिल्म के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों और बयानों के बाद अब साफ हो गया है कि हेरा फेरी की तिकड़ी – राजू, श्याम और बाबू भइया – एक बार फिर साथ नजर आएगी।


Hera Pheri 3 का बड़ा धमाका; परेश रावल फिर बने बाबू भइया!
बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हेरा फेरी एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार वजह है फिल्म के सबसे चहेते किरदार बाबू भइया यानी परेश रावल की वापसी। कुछ समय पहले जहां यह खबर सामने आई थी कि परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे, अब वहीं उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे फिल्म में वापसी कर चुके हैं। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
सबकुछ हो गया सुलझ :
परेश रावल ने कहा, “कोई विवाद नहीं है। जब लोग किसी चीज़ को इतना प्यार देते हैं, तो हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम उसे हल्के में न लें। मेरी राय थी कि सभी साथ आएं, मेहनत करें, और वही अब हो रहा है। सब कुछ सुलझ गया है।” उन्होंने आगे कहा कि फिल्म पहले भी बननी थी, लेकिन कुछ क्रिएटिव डिस्कशन और व्यक्तिगत स्पेस की ज़रूरत थी।
कभी कहा था 'गले का फंदा'!
गौरतलब है कि परेश रावल ने पहले हेरा फेरी के अपने रोल को लेकर कहा था कि यह उनके लिए ‘गले का फंदा’ बन गया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह इस किरदार से बाहर निकलना चाहते थे क्योंकि यह उनकी क्रिएटिव फ्रीडम को बाधित कर रहा था। उन्होंने आर. बाल्की और विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशकों से इस बारे में बात भी की थी।
25 करोड़ का विवाद और पलटी :
जब परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ दी थी, तो उन्होंने बिना मेकर्स को बताए एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने उन पर ₹25 करोड़ का केस भी दर्ज कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ₹11 लाख का साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज सहित वापस कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फैंस को मिला तोहफा :
अब जब परेश रावल की वापसी तय हो गई है, तो हेरा फेरी 3 में एक बार फिर राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भइया (परेश रावल) की तिकड़ी देखने को मिलेगी। यह कॉमिक ट्रायो फिर से फैंस को हँसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है।
Editorial

Editorial

Next Story