✕
‘ठग लाइफ’ विवाद: कमल हासन अड़े; कर्नाटक में लगी रोक!
By EditorialPublished on
साउथ के मेगास्टार कमल हासन एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। तमिल और कन्नड़ भाषा को लेकर उनके हालिया बयान ने कर्नाटक में हंगामा खड़ा कर दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब कमल हासन ने खुद लिखित बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वे माफी नहीं मांगें

x
साउथ के मेगास्टार कमल हासन एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। तमिल और कन्नड़ भाषा को लेकर उनके हालिया बयान ने कर्नाटक में हंगामा खड़ा कर दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब कमल हासन ने खुद लिखित बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वे माफी नहीं मांगेंगे, और उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया जाएगा।
कोर्ट को दी गई जानकारी – “माफी नहीं मांगेंगे”
कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट को सूचित किया कि वे फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं करेंगे और माफी जैसी कोई बात नहीं है। कंपनी की ओर से बताया गया कि फिल्म को लेकर उन्हें किसी तरह की पुलिस सुरक्षा की जरूरत नहीं है क्योंकि 'ठग लाइफ' वहां प्रदर्शित नहीं की जाएगी।
कमल हासन का बयान – “हम एक परिवार हैं”
अपने स्पष्टीकरण में कमल हासन ने कहा कि उनके शब्दों का उद्देश्य केवल यह जताना था कि तमिल और कन्नड़ भाषाएं एक ही सांस्कृतिक परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने लिखा, “मेरे शब्दों का मकसद सिर्फ ये बताना था कि हम सभी एक हैं और किसी भी तरह से कन्नड़ को कमतर नहीं आंकना था। कन्नड़ भाषा की समृद्ध विरासत पर कोई विवाद नहीं है।”
“कन्नड़ समुदाय से मिला स्नेह नहीं भूला”
कमल हासन ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कन्नड़ भाषी दर्शकों से जो प्यार और सम्मान पाया है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा सभी भारतीय भाषाओं को समान सम्मान देने के पक्षधर रहे हैं और किसी एक भाषा के प्रभुत्व के खिलाफ हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
“सिनेमा की भाषा यूनिवर्सल है”
कमल हासन ने अपने बयान में स्पष्ट किया, “मैं सिनेमा की भाषा जानता हूं और बोलता हूं। सिनेमा एक यूनिवर्सल लैंग्वेज है जो सिर्फ बंधन जानती है, भेद नहीं। मेरा बयान भी हमारे बीच की एकता और जुड़ाव को ही रेखांकित करने के लिए था।”
विवाद की जड़ क्या है ?
कुछ दिनों पहले कमल हासन के एक बयान को लेकर कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने आपत्ति जताई थी और माफी की मांग की थी। आरोप था कि उन्होंने कन्नड़ भाषा की तुलना में तमिल भाषा को श्रेष्ठ बताया। इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी।
अब जबकि कमल हासन माफी मांगने से इनकार कर चुके हैं और 'ठग लाइफ' की रिलीज को कर्नाटक में रोक दिया गया है, ये देखना दिलचस्प होगा कि विवाद यहीं थमता है या और गहराता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
