ग़म में डूबे पराग; हाथ में शेफाली की आखिरी याद
मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने सभी को हैरानी और दुख में डाल दिया है। महज 42 साल की उम्र में जिंदगी का साथ छोड़ देना हर किसी के लिए असहनीय है। उनके चाहने वाले, दोस्त, और इंडस्ट्री के साथी अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच, उनके पति पराग त्यागी की पहली झलक सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ ला दी है।
एक्ट्रेस के निधन के कुछ घंटों बाद पराग त्यागी को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया। वे मुंबई में अपने पैट डॉग सिम्बा के साथ बाहर निकलते नजर आए। पराग के चेहरे पर गहरा दुख और थकान साफ झलक रही थी। मीडिया कैमरों ने जब उन्हें कैद किया, तो वे हाथ में शेफाली की तस्वीर थामे हुए दिखे। यह पल इतना भावुक था कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस की आंखें नम हो गईं।
वीडियो में पराग की हालत देखकर हर कोई उनकी मानसिक स्थिति को समझ सकता है। वे खामोशी के साथ तस्वीर को सीने से लगाए नजर आए और उनके साथ उनका प्यारा डॉग भी बेहद शांत और उदास दिख रहा था। उनके घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी थी, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। अभी तक पराग या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
शेफाली जरीवाला ने 2000 के दशक की शुरुआत में कांटा लगा म्यूजिक वीडियो से रातोंरात लोकप्रियता हासिल की थी। उनके अंदाज़, डांस और स्टाइल ने उन्हें युवाओं की पहली पसंद बना दिया था। इसके बाद उन्होंने टेलीविज़न और रियलिटी शोज़ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। बिग बॉस जैसे पॉपुलर रियलिटी शो में उनकी उपस्थिति ने उन्हें और भी करीब ला दिया था दर्शकों के।
बताया जा रहा है कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें पराग और उनके करीबी दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद से पूरा मनोरंजन जगत और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
मौत का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और शव को कूपर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात से ही उनके घर पर मौजूद है और हर पहलू से जांच कर रही है। पराग सहित घर में मौजूद अन्य तीन लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।
फिलहाल, शेफाली की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह महज़ एक स्वाभाविक घटना थी या इसके पीछे कोई और कारण छुपा है, यह तो आगे की जांच के बाद ही सामने आएगा। फैंस इस उम्मीद में हैं कि सच्चाई जल्द सामने आए और शेफाली को न्याय मिले। इस दुखद घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है।
Next Story