Mumbai
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद बोइसर की वार्षिक साधारण सभा जैन भवन में संपन्न हुई। बैठक में दिलीप धाकड़ को आगामी कार्यकाल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विजय गीत का संगान राकेश खोखावत की टीम ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन गणेश नांदरेचा ने किया। परिषद् अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया ने स्वागत किया। मंत्री हेमंत खिमेसरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद सिसोदिया ने अपनी कार्यकारिणी को विसर्जित किया। चुनाव अधिकारी गणेश नांदरेचा थे। अध्यक्ष पद हेतु केवल एक आवेदन दिलीप धाकड़ का प्राप्त होने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। सभाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोलंकी, दिलीप राठौड़, सुरेश परमार, राजकुमार बापना, राकेश राठौड़, राकेश खोखावत ने विचार रखे।
Editorial

Editorial

Next Story