आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 9 दिन के भीतर फिल्म ने 102.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और इसके साथ ही इसने 9 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ का टैग एक बार फिर आमिर खान ने पूरी तरह से साबित कर दिखाया है।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन :
फिल्म ने पहले ही दिन 10.7 करोड़ से शुरुआत की थी, और तीसरे दिन तक आते-आते इसकी कमाई 27.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि चौथे दिन के बाद से कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन नौंवे दिन फिर से ग्राफ ऊपर चढ़ा और फिल्म ने 7.26 करोड़ की कमाई के साथ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Updated On

Next Story