Mumbai
मुंबई। मुनि कुलदीपकुमार एवं मुनि मुकुलकुमार का मलाड आगमन पर अभिनंदन किया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने उनकामंशापूर्ण क्षेत्रपाल बावाजी मंदिर, मालाड (पूर्व) में स्वागत किया। धर्मसभा में मुनि कुलदीप कुमार ने कहा कि मलाड का श्रावक समाज खूब अच्छा कार्य करे। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि अगर युवा शक्ति जागृत हो जाए तो असंभव को भी संभव बना सकती है। स्वागत सभाध्यक्ष गणेशलाल कोठारी, महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम कोठारी, युवक परिषद् अध्यक्ष भरत भंडारी ने किया। उपाध्यक्ष महेश मेहता अजय डांगी मुकेश कोठारी सोहनलाल धाकड़ अनिल चोरड़िया मांगीलाल धींग जयंती मादरेचा सुभाष धाकड़ दिलीप चपलोत मीना बापना मौजूद रहे। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष महेश मेहता ने किया। संचालन मंत्री सुरेश धोका ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story