क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक पोंजी स्कीम के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कई निवेशकों को करीब 25 करोड़ का चूना लगाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने ग्राहकों को धमकाया और उन पर हमला भी किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित जैन, हेतुल रांका और ओमकार सिंह के रूप में हुई है। जैन और रांका बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने एमबीए किया हुआ है। इन लोगों ने गोरेगांव में स्थित कार्यालय के साथ एजे इंटरप्राइजेस नाम की फर्म शुरू की, जो कंप्यूटर एक्सेसरीज़ और स्टेशनरी की आपूर्ति करती ह

Mumbai
मुंबई। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक पोंजी स्कीम के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कई निवेशकों को करीब 25 करोड़ का चूना लगाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने ग्राहकों को धमकाया और उन पर हमला भी किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित जैन, हेतुल रांका और ओमकार सिंह के रूप में हुई है। जैन और रांका बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने एमबीए किया हुआ है। इन लोगों ने गोरेगांव में स्थित कार्यालय के साथ एजे इंटरप्राइजेस नाम की फर्म शुरू की, जो कंप्यूटर एक्सेसरीज़ और स्टेशनरी की आपूर्ति करती है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने ग्राहकों से कहा कि वे ए4 साइज पेपर बनाने की फैक्ट्री शुरू करने जा रहे हैं और नए फ्रैंचाइज़ी में आंशिक हिस्सेदारी के बदले निवेश की पेशकश की।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ग्राहकों से यह भी कहा कि उनके पास एक और इन्वेस्टमेंट बिजनेस है, जो हर महीने 18% रिटर्न देता है। उन्होंने संभावित ग्राहकों को निवेश के लिए प्रेरित करने हेतु एजेंटों को हायर किया और निवेश पर 10%–15% रिटर्न का झांसा दिया, साथ ही एजेंटों को कमीशन की पेशकश भी की।
क्राइम ब्रांच ने 200 पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें से कुछ ने तो अपनी संपत्ति, सोने के गहने तक बेच दिए या कर्ज लेकर पैसा लगाया। पुलिस ने बताया कि अब तक यह धोखाधड़ी लगभग 25 करोड़ रु. तक पहुंच चुकी है।कुछ समय बाद आरोपियों ने ग्राहकों को ब्याज देना बंद कर दिया और मूल राशि लौटाने से भी इनकार कर दिया। जब ग्राहकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया, पीटा और अपने ऑफिस के एक अंधेरे कमरे में उस हमले का वीडियो भी बनाया।
पुलिस को पिछले सप्ताह इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि जैन और रांका पहले भी इस तरह के अपराध कर चुके हैं।
Editorial

Editorial

Next Story