✕
कॉमिक्स से कैमरा तक ; Hwang की जबरदस्त जर्नी..
By EditorialPublished on
कॉमिक्स पढ़ने का शौक रखने वाले Hwang Dong-hyuk ने सियोल और अमेरिका में पढ़ाई कर अपनी क्रिएटिव सोच को नया आकार दिया और 'Squid Game' जैसी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर सीरीज़ को जन्म दिया। उनकी यह यात्रा कमाल की मेहनत और विज़न का उदाहरण है।

x

‘Squid Game’ सिर्फ एक वेब सीरीज़ नहीं, बल्कि एक वैश्विक सांस्कृतिक फिनॉमेना बन चुकी है। जिसने भी इस कोरियन थ्रिलर को देखा, उसके ज़ेहन में एक सवाल जरूर उठा – "आख़िर इसे बनाने वाला शख्स कौन है, और उसने इतनी जबरदस्त कहानी कहां से सीखी?" तो आइए जानते हैं ‘Squid Game’ के निर्देशक Hwang Dong-hyuk की शिक्षा, संघर्ष और सफलता की खास कहानी।
कॉमिक्स की दुनिया से जन्मा एक क्रिएटिव माइंड :
Hwang Dong-hyuk का जन्म दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के स्सांगमुन-डोंग इलाके में हुआ था। उनका बचपन बेहद साधारण था, लेकिन बचपन में ही उन्हें कॉमिक्स और मंगा (जापानी कॉमिक्स) का गहरा शौक था। वो घंटों कॉमिक बुक कैफे में बैठकर कहानियां पढ़ा करते थे। इसी कल्पनाशक्ति ने उनके अंदर रचनात्मकता और कहानी कहने की ताकत पैदा की।
इजरायल का अल्टीमेटम; यूरेनियम वापस करो या नतीजे भुगतो!
कोरिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की शुरुआत :
अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद Hwang ने Seoul National University में दाखिला लिया, जो दक्षिण कोरिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती है। यहां से उन्होंने कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में भी बनाई – जैसे Our Sad Life और A Puff of Smoke – जो उनके फिल्मी करियर की नींव बन गईं।
अमेरिका से सीखा इंटरनेशनल फिल्ममेकिंग का हुनर :
अपने सपनों को और ऊंची उड़ान देने के लिए Hwang ने अमेरिका का रुख किया और वहां University of Southern California (USC) में दाखिला लिया, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्म स्कूलों में से एक है। उन्होंने USC से Film Production में MFA (Master of Fine Arts) की डिग्री प्राप्त की।
यहां उन्होंने न केवल फिल्म निर्माण की तकनीकी बारीकियां सीखीं, बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस को समझने का अनुभव भी प्राप्त किया। USC के माहौल और exposure ने Hwang को एक ग्लोबल स्टोरीटेलर बना दिया।
कल्पनाशक्ति और पढ़ाई का मिला संगम :
Hwang की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने अपनी कल्पनाशक्ति को शिक्षा और अनुभव के साथ जोड़ा। ‘Squid Game’ जैसी सीरीज़ बनाना सिर्फ एक सोच नहीं, बल्कि गहराई से सोची गई प्लानिंग, तकनीक और समाज की समझ का परिणाम है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
उनके मुताबिक, बड़ी सफलता हमेशा लंबी मेहनत, पढ़ाई और जुनून का नतीजा होती है। ‘Squid Game’ का आइडिया उन्होंने 10 साल पहले सोचा था, लेकिन उसे बनाने के लिए समय, अनुभव और आत्मविश्वास की जरूरत थी।
अब आ चुका है ‘Squid Game’ का तीसरा सीज़न :
‘Squid Game’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसका तीसरा सीज़न भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुका है। दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है, और Hwang Dong-hyuk एक बार फिर साबित कर चुके हैं कि मेहनत, शिक्षा और सपनों का मेल किसी को भी इतिहास रचने वाला बना सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
