Panavel
मुम्बई। गुरुवार को श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि मसा, हितमित ऋषि, धवल ऋषि और महक ऋषि ने पनवेल साधना सदन में प्रवेश किया। पनवेल मेवाड़ उपसंघ के सभी पदाधिकारियों, मेवाड़ नवयुवक मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल और वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कपड़ा बाजार के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मेवाड़ उपसंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खैरोदिया, मंत्री राकेश संचेती, कोषाध्यक्ष विजय श्रीमाल और साधना सदन ट्रस्ट अध्यक्ष महेन्द्र जैन, मंत्री अशोक बाफना, कोषाध्यक्ष महावीर चंडालिया ने युवाचार्य का अभिनन्दन करते हुए प्रवेश करवाया। अध्यक्ष खैरोदिया ने बताया कि शुक्रवार से अगले चार दिनों तक प्रातः 9 से 10 बजे तक साधना सदन में युवाचार्य के प्रवचन और भक्तामर स्तोत्र का जाप रखा गया है। 30 जून को युवाचार्य का पनवेल जैन स्थानक में शोभायात्रा के साथ चातुर्मास प्रवेश होगा।
Editorial

Editorial

Next Story