शेयर मार्केट में तहलका; स्टॉक ने ₹620 की तेजी से सबको पछाड़ा
भारतीय शेयर बाजार में आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन की शुरुआत जोरदार रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले, जहां सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों और निफ्टी 50 की 46 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। इसी रौनक के बीच डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों को हैरान कर दिया।
डिक्सन के शेयरों में 4% से अधिक की बढ़त दर्ज हुई और यह ₹14,950 तक पहुंच गया, जो कि पिछले बंद भाव ₹14,321.20 की तुलना में ₹620 की भारी छलांग है। इस तेजी के पीछे प्रमुख ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की ओर से दी गई पॉजिटिव रेटिंग और बढ़ा हुआ टारगेट प्राइस माना जा रहा है।
नोमुरा ने बढ़ाया टारगेट प्राइस :
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹21,409 कर दिया है। नोमुरा का मानना है कि डिक्सन भारत की मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) इंडस्ट्री में सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभर रहा है।
इजरायल का अल्टीमेटम; यूरेनियम वापस करो या नतीजे भुगतो!
ब्रोकरेज रिपोर्ट में कहा गया है कि डिक्सन, डीबीजी टेक्नोलॉजी (चीन), बीवाईडी (हांगकांग), भगवती और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है, लेकिन बाज़ार में डिक्सन की पकड़ कहीं अधिक मज़बूत मानी जा रही है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल और ग्राहक आधार :
डिक्सन टेक्नोलॉजीज का कारोबार ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग (ODM) पर आधारित है। यह वीवो, ट्रांसियन, मोटोरोला, गूगल, एलजी, शाओमी, नोकिया, बोट और फिलिप्स जैसी बड़ी कंपनियों के लिए स्मार्टफोन, टीवी, सेट-टॉप बॉक्स आदि तैयार करती है।
डिक्सन की लॉन्गचीयर के साथ साझेदारी, और बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ाव ने इसे ग्राहकों के लिए अधिक भरोसेमंद बनाया है। विश्लेषकों का मानना है कि डिक्सन के विविध ग्राहक आधार के कारण किसी एक कंपनी से डिमांड घटने पर कंपनी को बड़ा नुकसान होने की संभावना कम रहती है।
एक्सपोर्ट पर बढ़ा फोकस :
मार्च से मई 2025 के बीच डिक्सन ने ट्रांसियन और मोटोरोला के साथ मिलकर 4 गुना ज्यादा प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया है। अमेरिका में मोटोरोला के मोबाइल डिवाइसेज़ की उच्च मांग और चीन से मैन्युफैक्चरिंग हटाने की नीति के चलते भारत डिक्सन के लिए उत्पादन का बड़ा केंद्र बन सकता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
शानदार तिमाही नतीजे :
कंपनी ने मार्च 2025 की तिमाही में ₹464.95 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार गुना अधिक है। ऑपरेशनल रेवेन्यू भी ₹10,292.54 करोड़ रहा, जो कंपनी की तेज़ी से बढ़ती क्षमता और मांग को दर्शाता है।

निवेशकों के लिए सलाह :
हालांकि डिक्सन में हालिया तेजी ने निवेशकों को आकर्षित किया है, लेकिन मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
Editorial

Editorial

Next Story