संजय कपूर की बातचीत के बाद Sona Comstar ने बदली चाल!
उद्योगपति संजय कपूर के आकस्मिक निधन के बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए एक नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने का ऐलान किया है। कंपनी ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को एडिशनल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है, जबकि जेफरी मार्क ओवरली को नया चेयरमैन बनाया गया है।
संजय कपूर की याद में भावुक हुआ नेतृत्व, CEO विवेक सिंह पहले की तरह पद पर कायम :
कंपनी के CEO विवेक विक्रम सिंह, जो संजय कपूर के सबसे करीबी मित्रों में गिने जाते हैं, पहले की तरह अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने CNBC-TV18 से बातचीत में बताया कि संजय कपूर का विजन हमेशा लॉन्ग-टर्म होता था। वे कहते थे, "कंपनी को अगले 25 सालों के लिए सोचना चाहिए, न कि सिर्फ 3-6 महीनों के लिए।" टेक्नोलॉजी और इनोवेशन उनके व्यवसायिक सिद्धांतों की रीढ़ थे।
इजरायल का अल्टीमेटम; यूरेनियम वापस करो या नतीजे भुगतो!
टेक्नोलॉजी और पूर्वी बाजारों पर होगा फोकस :
विवेक सिंह ने बताया कि बीते 10 वर्षों में कंपनी ने वेस्टर्न मार्केट और ईवी सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए 350 करोड़ से 3,500 करोड़ रुपये तक की ग्रोथ हासिल की। अब कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव किया जा रहा है – आने वाले वर्षों में फोकस पूर्वी बाजारों जैसे भारत, चीन, जापान और कोरिया पर होगा।
साथ ही, कंपनी फ्यूचर मोबिलिटी, ऑटोनॉमस ड्राइविंग, सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन, और ह्यूमनॉइड टेक्नोलॉजी जैसे नए क्षेत्रों में भी गहराई से निवेश करेगी। ये पहल संजय कपूर की दूरदर्शिता और इनोवेशन-प्रेम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
संजय कपूर से जुड़ी आखिरी यादें :
विवेक सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि संजय कपूर से उनकी अंतिम प्रोफेशनल बातचीत टेक्नोलॉजी इनवेस्टमेंट को लेकर थी, जबकि आखिरी व्यक्तिगत बातचीत जापान ट्रिप के दौरान बच्चों के खाने-पीने को लेकर हुई थी। उन्होंने कहा, "संजय सर से ज़्यादा बातों का रिश्ता निजी था, वो सिर्फ बॉस नहीं थे, एक मेंटर और परिवार जैसे थे।"
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
नई टीम, पुराना विजन – आगे की राह
अब कंपनी प्रिया कपूर, चेयरमैन जेफरी ओवरली, और CEO विवेक सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। इस नई लीडरशिप टीम का उद्देश्य संजय कपूर के अधूरे सपनों को पूरा करना और कंपनी को भविष्य की तकनीकों में अग्रणी बनाना है। सोना कॉमस्टार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य न केवल आर्थिक विकास है, बल्कि टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका को मज़बूत करना भी है।
Next Story