Haidrabad
हैदराबाद। श्रमण संघीय उप-प्रवर्तक सिद्धार्थ मुनि मसा आदि ठाणा एवं डॉ. सौम्याश्री मसा, तीर्थश्री मसा, रिद्धिश्री मसा आदि ठाणा के सानिध्य में चातुर्मास प्रवेश 29 जून रविवार को प्रातः 9 बजे अहिंसा रैली के साथ महावीर भवन क़ामारेड्ड़ी में होगा। स्थानीय संघ अध्यक्ष कमलचंद सिसोदीया ने बताया कि चातुर्मास प्रवेश में मंत्री दिलीपचंद बोहरा, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र पिंजा के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं महिला मंडल, युवा मंडल, कन्या मंडल तैयारी में लगे हुए हैं। चातुर्मास में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, गतिविधियों के साथ युवाओं को धर्म से जोड़ना मुख्य उद्देश्य रहेगा। प्रवेश कार्यक्रम में जैन संस्कार मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मगलचंद खारीवाल के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सभी शाखाओं के सदस्य शिरकत करेंगे। मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक किशनलाल लोढ़ा ने बताया कि प्रवेश में जोधपुर,भीलवाड़ा, मद्रास, पालघर, धारावी, कोटा, औरंगाबाद, चिखंली, नासिक, पुणे, सूरत, बारडोली, ईन्दोर, विरार, बोरीवली, साताक्रुज, भिवंडी शाखाओं के सदस्यों के साथ सभी पदाधिकारी आयोजन यादगार बनाने में जुटे हैं। यह जानकारी नवयुवक मंडल के प्रेम जैन ने दी।
Next Story