✕
साध्वी विजयलता का चातुर्मास प्रवेश 7 जुलाई को मेवाड़ भवन गोरेगांव मेंचातुर्मास की तैयारी मे जुटा मेवाड संघ
By EditorialPublished on 26 Jun 2025 5:30 AM IST
श्रमण संघीय साध्वी विजयलता मसा, प्रजाश्री मसा व पुण्याश्री मसा का चातुर्मास प्रवेश 7 जुलाई को आध्यात्मिक समारोह के साथ मेवाड़ भवन, गोरेगांव में होगा। इस अवसर पर मेवाड़ संघ द्वारा विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर एवं महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी की अध्यक्षता में बुधवार को मेवाड़ भवन में आयोजित बैठक में चातुर्मास प्रवेश से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

x
मुंबई। श्रमण संघीय साध्वी विजयलता मसा, प्रजाश्री मसा व पुण्याश्री मसा का चातुर्मास प्रवेश 7 जुलाई को आध्यात्मिक समारोह के साथ मेवाड़ भवन, गोरेगांव में होगा। इस अवसर पर मेवाड़ संघ द्वारा विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर एवं महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी की अध्यक्षता में बुधवार को मेवाड़ भवन में आयोजित बैठक में चातुर्मास प्रवेश से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
_202506261146257907.jpg)
संघ के अनुसार 7 जुलाई को प्रातः रैली के साथ महासती का मेवाड़ भवन में प्रवेश कराया जाएगा।चातुर्मास शुभारंभ अवसर पर समाजसेवा की दृष्टि से डायलिसिस मशीन का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रवेश दिवस सहित पूरे चातुर्मास में सत्संग, प्रवचन, तप, स्वाध्याय जैसे कार्यक्रम होंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से चतरलाल लोढ़ा, शांतिलाल राठौड़, लक्ष्मी लाल बड़ालमिया, महिला मंडल महामंत्री लीला खरवड़, कोषाध्यक्ष लीला सांखला, बेबी बेन डागलिया, लाजवंती बडाला, अंजना तातेड़, रमेश कागरेचा, प्रकाश मादरेचा, मूलचंद लोढ़ा कृष्णा तलेसरा आदि उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
