यात्रियों का सफर आसान; मध्य रेल ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की मियाद!
यात्रियों की सुविधा और यात्रा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, मध्य रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की अवधि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यात्रियों को अधिक विकल्प देने और भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। विस्तारित सेवाओं में साप्ताहिक, दैनिक और अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जिनकी कुल ट्रिप संख्या सैकड़ों में पहुँच रही है।
बढ़ाई गई ट्रेन सेवाएँ और विस्तारित अवधि :
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल (01435/01436):
    यह सेवा अब 01 जुलाई से 01 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें कुल 14-14 ट्रिप शामिल हैं।
  • सोलापुर – दौंड अनारक्षित दैनिक स्पेशल (01461/01462):
    अब 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी, जिसमें प्रत्येक दिशा में 92 ट्रिप तय की गई हैं।
  • सोलापुर – कलबुर्गी अनारक्षित दैनिक स्पेशल (01465/01466):
    इस ट्रेन की सेवा भी अब 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, दोनों ओर 92-92 ट्रिप।
  • पुणे – कोल्हापुर दैनिक स्पेशल (01023/01024):
    यह ट्रेन भी अब जुलाई से सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी, यात्रियों को 92 ट्रिप की सुविधा मिलेगी।
  • बडनेरा – नासिक रोड अनारक्षित दैनिक स्पेशल (01211/01212):
    92-92 ट्रिप के साथ, यह ट्रेन सेवा भी अब 30 सितंबर तक यात्रियों को उपलब्ध रहेगी।
  • पुणे – हरंगुल दैनिक विशेष (01487/01488):
    इस सेवा में भी जुलाई से सितंबर तक विस्तार किया गया है, कुल 92 ट्रिप निर्धारित की गई हैं।

समय, ठहराव और संरचना यथावत :
इन सभी ट्रेनों के समय, कोच संरचना और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह यात्रियों के लिए राहत की बात है क्योंकि उन्हें अपने पहले से तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आरक्षण विवरण:
ट्रेन संख्या 01435, 01436, 01023, 01024, 01487 और 01488 के लिए विस्तारित सेवाओं की बुकिंग 26 जून 2025 से शुरू होगी। यात्री इन ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in और सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों से कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए :
ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहरावों की जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं या NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Next Story