teranpanth
मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में आचार्य महाप्रज्ञ की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, निवर्तमान अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, सुमेर सुराना, रमेश मेहता, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, डॉक्टर एस के जैन, सभाध्यक्ष दक्षिण मुंबई सुरेश डागलिया, प्रकाश कुंडेलिया, सभा मंत्री दिनेश धाकड़, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, सहमंत्री उत्सव धाकड़, महिला मंडल अध्यक्ष वनिता धाकड़, मंत्री संगीता राठौड़, आदि की उपस्थिति रही। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतीकरण से सभागार भक्तिमय बना दिया। कक्षा नौवीं की छात्रा युविका ने आचार्य महाप्रज्ञ की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। छठी के छात्र-छात्राओं ने मंगलाचरण किया। नाटकीय रूपांतरण द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ की जीवन यात्रा को दर्शाया गया। प्रकाश कुंडेलिया ने स्वागत किया। नृत्य प्रस्तुतीकरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story