vasai yuvak
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद वसई के अध्यक्ष पद के लिए तेरापंथ भवन वसई में बैठक का आयोजन किया गया। सभाध्यक्ष भगवतीलाल चौहान ने निष्ठा पत्र का वाचन, युवक परिषद् मंत्री मनीष चौहान ने प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष चन्द्रेश गुदेचा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी यशवंत डांगी व शांतिलाल लोढा की उपस्थिति में सदन ने सर्वसम्मति से विकास इंटोदिया को पुनः युवक परिषद् का अध्यक्ष मनोनीत किया।
भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट अध्यक्ष मोहन गुंदेचा, महामंत्री प्रकाश संचेती, सभा मंत्री सुभाष हिरण ने विचार रखे। संचालन मनोज मेहता ने किया। पूनमचंद्र लोढा, अशोक संचेती, वर्धमान सोलंकी, गौतम गोखरू, रतनलाल सिंघवी, मनोहर मेहता, राजेश राठौड और कार्यकारिणी, कमलेश लोढ़ा, चंद्रदीप संचेती, हितेंद्र सामोता, तरुण डांगी, ललित गुंदेचा, निमिष गुंदेचा, पवन संचेती, मोनू हिरण, दीक्षित राठौड़ की उपस्थिति रही।
Next Story