✕
1 जुलाई से बदलेगा रेल किराया; कई ट्रेनों में महंगाई की मार
By EditorialPublished on
ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए 1 जुलाई से झटका लग सकता है। रेलवे कुछ ट्रेनों में किराया बढ़ाने की तैयारी में है, जिससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी खासतौर पर प्रीमियम, एसी और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू हो सकती है। अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि कौन-कौन सी ट्रेनें इस सूची में शामिल हैं और नए किराए का असर कितना पड़ेगा।

x

ट्रेन से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से किराए में बदलाव की तैयारी कर रहा है, जिससे कई ट्रेनों में सफर करना अब पहले से महंगा हो सकता है। यह कदम रेलवे की नई टैरिफ नीति के तहत उठाया जा रहा है, जिसकी चर्चा फिलहाल नीति-निर्माण के विभिन्न स्तरों पर हो रही है। हालाँकि रेलवे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसकी औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
नए टैरिफ सिस्टम की प्रमुख बातें :
रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो नया किराया सिस्टम सभी ट्रेनों पर लागू नहीं होगा। बल्कि यह विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा और कुछ कोच कैटेगरी में ही लागू किया जाएगा।
- सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने वाले यात्रियों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
- लेकिन 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले मुसाफिरों को हर किलोमीटर के लिए आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।
वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में यात्रा करने वालों को प्रति किलोमीटर एक पैसा अधिक चुकाना होगा। इसका सीधा असर मध्य और लंबी दूरी की यात्राओं पर पड़ेगा।
एसी क्लास में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी :
सबसे ज्यादा असर एसी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे की प्रस्तावित नीति के अनुसार, एसी कोच के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की जाएगी। यानी जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा किराया।
किसे राहत ?
हालांकि राहत की बात यह है कि शहरी ट्रेनों, जैसे लोकल और मेट्रो जैसी सेवाओं के किराए में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, मंथली सीजन टिकट (MST) की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आपकी जेब पर असर तय :
भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे की कोई भी नीति करोड़ों लोगों पर सीधा असर डालती है। यह बदलाव ऐसे समय पर आ रहा है जब महंगाई पहले से ही आम आदमी की जेब पर भारी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में रेलवे इस पर क्या अंतिम फैसला लेता है और कितना किराया बढ़ाया जाता है। फिलहाल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 1 जुलाई के बाद की यात्रा के लिए टिकट बुक करते समय नई दरों की जानकारी अवश्य लें, जिससे उन्हें बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Editorial
Next Story
Related News
X
