रेलयात्रियों को राहत; सोलापुर रूट पर नहीं रुकेगी रफ्तार
यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने सोलापुर मंडल से होकर चलने वाली विशेष ट्रेनों की सेवाएं आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
मध्य रेल के अनुसार, पहले से अधिसूचित विशेष ट्रेनों की सेवाओं को अब 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इसमें प्रमुख साप्ताहिक और दैनिक ट्रेनें शामिल हैं जो यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं।
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें :
  1. ट्रेन संख्या 01435 (सोलापुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो 24 जून 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलने के लिए अधिसूचित थी, अब 30 सितंबर 2025 तक चलती रहेगी।
  2. ट्रेन संख्या 01436 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई – सोलापुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो 25 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलने के लिए अधिसूचित थी, अब 1 अक्टूबर 2025 तक सेवा में रहेगी।
दैनिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें :
इन दैनिक सेवाओं को भी 30 जून 2025 के बाद अब 30 सितंबर 2025 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है:
  • ट्रेन संख्या 01461/01462 (सोलापुर – दौंड) अनारक्षित दैनिक स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 01465/01466 (सोलापुर – कलबुर्गी) अनारक्षित दैनिक स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 01487/01488 (पुणे – हरंगुल) दैनिक स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि उपरोक्त सभी ट्रेनों के समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को उसी निर्धारित समय और रूट के अनुसार यात्रा करनी होगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आरक्षण व टिकटिंग की सुविधा :
विशेष ट्रेनों में यात्रा के लिए विशेष किराए पर आरक्षण की सुविधा सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध है। वहीं, अनारक्षित कोचों के लिए टिकट स्टेशनों पर बुकिंग काउंटरों और यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या NTES मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जहां ट्रेनों के ठहराव, समय और लाइव स्टेटस की जानकारी उपलब्ध है।
Next Story