chembur
मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ का 106वा जन्म दिवस चेम्बूर में शासनश्री कंचनप्रभा आदि ठाणा के सानिध्य में आयोजित किया गया। साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ का विनय श्रद्धा समर्पण भाव विलक्षण था। उनका बाह्य और आंतरिक व्यक्तित्व एक समान था। आचार्य महाप्रज्ञ ने आचार्य तुलसी के नेतृत्व में जैनागमो का कुशल सम्पादन किया।
शासनश्री साध्वी मंजुरेखा ने कहा कि उन्होंने अहिंसायात्रा से साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा व साध्वी चेलना ने विचार रखे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तुकाराम काते, मुंबई व्यापारी सेल अध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, सभाध्यक्ष रमेश धोका, मंत्री दिलीप मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा कोठारी, मंत्री बेला डांगी तथा श्रावक श्राविका समाज की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story