mumbai
मुंबई। रविवार को पनवेल के वास्तु एक्झोटीका में श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि, हितेंद्र ऋषि, धवल ऋषि, महक ऋषि आदि का माणक चंद, मनोज, मनीष मुनोत और वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष राजेश बांठिया, संयोजक नितिन मुनोथ, राजेंद्र बांठिया, सहसंयोजक शैलेंद्र खेरोदिया, संतोष मुनोथ, उपाध्यक्ष मनोज बांठिया, बिपिन मुनोथ, मदनलाल चपलोत, ललित चंडालिया, मंत्री रणजीत काकरेचा, अशोक बोहरा, प्रकाश कर्णावट, कोषाध्यक्ष शीतल बांठिया, विलास कोठारी, आनन्द सुराणा, मनोज मुनोत, डॉ. प्रमोद गांधी, जितेंद्र बालड, राकेश संचेती, रोशन सुराणा, विजयराज कुमठ, महेश गड़ा, नीरज कोठारी, राजेन्द्र बोरा, राजेश कोठारी, महेंद्र सुराणा, हस्तीमल कराड, महेंद्र जैन, पारस हिंगड, सुनील गुन्देचा, जयंती परमार, विजय श्रीमाल, रिखब बनवट, जयंती गडा, रसिक सावला, ऋषभ बांठिया आदि के साथ श्रद्धालुओं ने नारे लगाते हुये हर्ष और उमंग के साथ नगर प्रवेश करवाया।
इस अवसर पर युवाचार्य महेंद्र ऋषि ने कहा कि परमात्मा की भक्ति आत्मा को शक्ति प्रदान करती है और जीवन में आनंद व सकारात्मकता का संचार करती है। जब कोई व्यक्ति एकाग्रचित होकर परमात्मा की स्तुति करता है, तो उसकी नकारात्मकता स्वतः ही समाप्त हो जाती है। भक्ति न केवल मन को शांति और स्थिरता प्रदान करती है, बल्कि यह आत्मा को पवित्र बनाकर उसे कर्मों के बंधन से भी मुक्त करती है।
संघ अध्यक्ष राजेश बांठिया और पदाधिकारियों एवं मुनोथ परिवार ने युवाचार्य के नगर प्रवेश पर अभिनन्दन किया। धर्मसभा से पूर्व युवाचार्य ने महामंत्र नवकार ओर पैसंठिया छंद का जाप करवाया। नगर प्रवेश में महासती ज्ञानप्रभा सरल की उपस्थिति रही। सोमवार को युवाचार्य न्यू पनवेल और 30 जून को पनवेल में चातुर्मास प्रवेश करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story