✕
बरेका कारखाने में मनाया गया योग दिवस
By EditorialPublished on
बनारस रेल इंजन कारखाना में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ आयोजन किया गया। हजारों अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

x

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम के साथ आयोजन किया गया। हजारों अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने योगाभ्यास में भाग लिया। बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सूर्य सरोवर परिसर में वृक्षासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन और अर्ध चक्रासन की सजीव मूर्तियों का अनावरण किया। आयोजन में महाप्रबंधक सिंह के साथ बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉक्टर हिमा चौहान सिंह, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार और जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
