mumbai
मुंबई। श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि मसा आदि ठाणा 4 का रविवार को पनवेल में नगर प्रवेश और 30 जून को चातुर्मास मंगल प्रवेश होगा। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल के अध्यक्ष राजेश बांठिया ने बताया कि युवाचार्य महेंद्र ऋषि, हितेंद्र ऋषि, धवल ऋषि, नवदीक्षित महक ऋषि 22 जून को प्रातः 8:30 बजे मुणोत बंगलो, मुणोत लैंडमार्क, गार्डन हॉटेल के समीप, ओल्ड मुंबई पुणे हायवे पनवेल से शोभायात्रा के साथ नगर प्रवेश करेंगे। कामोठे बीके शिव मंदिर में आयोजित धर्मसभा में युवाचार्य ने कहा कि मानव जीवन हमें आत्म सुधार और श्रेष्ठ कर्मों के लिए मिला है। इसका सदुपयोग करके ही मनुष्य सुख प्राप्त कर सकता है। हितेंद्र ऋषि ने कहा कि मनुष्य सुख चाह में इधर उधर भागता है, जबकि सच्चा सुख उसके भीतर छुपा है। धर्मसभा से पूर्व युवाचार्य और संतों के आगमन पर जैन समाज एवं तेरापंथ जैन समाज के साथ खारघर और पनवेल और कामोठे के श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अगवानी की। यह जानकारी प्रवक्ता सुनील चपलोत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story