mumbai
मुंबई। श्रमणसंघीय उपप्रवर्तिनी गुरणी चारित्रप्रभा मसा की शिष्या साध्वी विनयप्रभा, साध्वी राजश्री, नमिताश्री एवं साध्वी जिनाज्ञाश्री का इस साल का वर्षावास भायंदर संघ के अंबेश भवन में होगा। चातुर्मास निमित्त भायंदर में साध्वीवृंद के नगर प्रवेश पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। इस दौरान मीरारोड साधना सदन से विहार करके साध्वीवृंद भायंदर पश्चिम स्थित वालचंद कॉम्प्लेक्स तक गई, जहां उनके व्याख्यान में श्रावक मौजूद रहे। संघ अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता ने बताया कि 23 जून को भायंदर पश्चिम के बालाजी नगर स्थित मुनि सुव्रत स्वामी जैन देरासर जाएंगी। वहां से 24 को ओस्तवाल बगीचा जाना है, जहां से 26 जून को बीपी रोड स्थित साधना सदन जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। वहां से अंबेश चातुर्मास प्रवेश के लिए 28 जून को सुबह अहिंसा यात्रा के साथ साध्वीवृंद का प्रस्थान होगा। इस दौरान उपसंघ के सभी पदाधिकारी, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल आदि संगठनो के सदस्य मौजूद रहेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story