✕
प्रयागराज में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
By EditorialPublished on
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मण्डल सभागार में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाभ्यास भारतीय योग संस्थान, प्रयागराज के योग विशेषज्ञ एवं क्षेत्रीय मंत्री हंस कुमार राय के निर्देशन में किया गया।

x

प्रयागराज। मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मण्डल सभागार में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाभ्यास भारतीय योग संस्थान, प्रयागराज के योग विशेषज्ञ एवं क्षेत्रीय मंत्री हंस कुमार राय के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य, संजय सिंह; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, आकांशु गोविल; वरिष्ठ मण्डल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक, आलोक केसरवानी; वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, उमेश चंद्र शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक, अमित चौधरी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि योग मन और शरीर को स्वस्थ रखने की आध्यात्मिक कला है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ और मन को एकाग्र करता है। जब हम नियमित रूप से योग करते हैं तो हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। योग का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारना नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी संतुलित करने में मदद करता है।
कानपुर सेन्ट्रल, सोनभद्र, मिर्जापुर, विंध्याचल, मेजा रोड, प्रयागराज छिवकी, नैनी, शंकरगढ़, मानिकपुर, मनौरी, भरवारी, सिराथू, खागा, कानपुर सेंट्रल, गोविन्दपुरी, पनकीधाम, रूरा, झीझक, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ, खुर्जा एवं दादरी आदि स्टेशनो सहित विभिन्न कार्यालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
