mumbai
मालीगांव। शनिवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग के महत्व और मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यालय, सभी मंडलों और कारखानों में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए। मुख्यालय में कार्यक्रम रेलवे इनडोर स्टेडियम, मालीगांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे। निर्माण कार्यालय में भी योग दिवस मनाया गया। पू. सी. रेलवे (निर्माण) के महाप्रबंधक अरुण कुमार चौधरी की अगुवाई में यह कार्यक्रम किया गया। रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पू. सी. रेलवे के सभी पांच मंडलों में भी मनाया गया।
Editorial

Editorial

Next Story