‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद; हानिया आमिर ने मचाया कहर
दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज हुआ, लेकिन इसके साथ ही एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। भारत में नेटिज़न्स दिलजीत दोसांझ को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से बढ़ी संवेदनशीलता :
गौरतलब है कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर सख्त बैन लगा दिया गया है। यहां तक कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स तक प्रतिबंधित किए गए हैं। ऐसे में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को फिल्म में देखना लोगों को नागवार गुज़रा है।
ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा :
ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूज़र ने लिखा, "देश सबसे पहले आता है – दिलजीत को पाकिस्तानी को-स्टार के साथ देखकर निराशा हुई।" वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा, "पहलगाम के बाद दिलजीत से ये उम्मीद नहीं थी – क्या कोई सीमा नहीं बची?" सोशल मीडिया पर #BoycottSardaarJi3 भी ट्रेंड करने लगा है।
भारत में नहीं होगी फिल्म रिलीज :
विवादों के बीच, फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘सरदार जी 3’ 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज होगी। भारत में इसकी रिलीज़ को फिलहाल रोक दिया गया है। स्टूडियो द्वारा जारी बयान में कहा गया, "हम आपके प्यार और धैर्य की सराहना करते हैं, जल्द ही भारत में रिलीज़ की तारीख़ साझा करेंगे।"
दिलजीत दोसांझ की सफाई :
दिलजीत ने भी सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि फिल्म सिर्फ विदेशों में रिलीज़ हो रही है। उन्होंने पंजाबी में लिखा, "सरदार जी 3 – 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज़ हो रही है, फढ़ लाओ भौंड़ दिया लतन।"
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
यूट्यूब पर भी ट्रेलर भारत में अवेलेबल नहीं :
‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर भारत में यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है। जब भारतीय दर्शक वीडियो प्ले करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें मैसेज मिलता है – "यह वीडियो आपके देश में उपलब्ध नहीं है।" ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर जहां एक तरफ इंटरनेशनल पंजाबी दर्शकों को लुभा रहा है, वहीं भारत में इसकी रिलीज़ और कलाकारों के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मौजूदा हालात में यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता भारत में फिल्म की रिलीज़ को लेकर आगे क्या कदम उठाते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story