उत्तराखंड पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, दो चरणों में पड़ेगा वोट!
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2024-25 का शंखनाद हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की। चुनाव इस बार दो चरणों में संपन्न होंगे और परिणाम 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
राज्य भर में पंचायत चुनाव के अंतर्गत ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

ईरान-इज़रायल जंग पर सोनिया गांधी ने दिया बड़ा बयान
निर्वाचन कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल :
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई तक चलेगी, और 2 जुलाई नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी।
दोनों चरणों के लिए अलग-अलग तिथियों पर चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण के लिए 3 जुलाई को सिंबल मिलेगा और मतदान 10 जुलाई को कराया जाएगा। दूसरे चरण में 8 जुलाई को सिंबल बांटे जाएंगे और 15 जुलाई को वोटिंग होगी। 18 जुलाई को दोनों चरणों की मतगणना एक साथ होगी।

राज्य में लागू हुई आदर्श आचार संहिता :
पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएं। सभी अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
गांव-गांव में तेज हुई चुनावी हलचल :
चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार रणनीति बनाने में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए पंचायत स्तर पर जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है। वहीं निर्वाचन आयोग की निगरानी टीम भी सक्रिय हो चुकी है ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करें और सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें।
Editorial

Editorial

Next Story