✕
मुलुंड में महाराणा प्रताप जयंती 24 को मनाई जाएगी
By EditorialPublished on
मेवाड़ मित्र मंडल मुंबई द्वारा महाकवि कालिदास हाल मुलुंड में 24 जून मंगलवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जन्म जयंती का आयोजन किया जायेगा। मंडल अध्यक्ष लालचंद बंबोरी ने बताया कि इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ख्यातिनाम कवि वीर रस की रचनाएं सुनाएंगे।

x

मुंबई। मेवाड़ मित्र मंडल मुंबई द्वारा महाकवि कालिदास हाल मुलुंड में 24 जून मंगलवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जन्म जयंती का आयोजन किया जायेगा। मंडल अध्यक्ष लालचंद बंबोरी ने बताया कि इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ख्यातिनाम कवि वीर रस की रचनाएं सुनाएंगे। तैयारियों में अध्यक्ष लालचंद बंबोरी के साथ उपाध्यक्ष रूपलाल प्रजापत और महामंत्री पारस पीपाड़ा लगे हुए हैं। कार्यक्रम सफल बनाने यशवंत वागरेचा, कमलेश वागरेचा, पुंजालाल पटेल, महेंद्र पीपाड़ा, विकास सुराणा, भूरीलाल प्रजापत, तुलसी सिंह, पवन जैन, छबिलाल प्रजापत, दिनेश बंबोरी, किशन गायरी, मुकेश पालीवाल, प्रवीण पीपाड़ा, फतेहलाल रांका, लोकेश परमार, मुलजी राजपूत आदि जुटे हुए हैं। यह जानकारी धर्मेश पामेचा ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
