✕
तरल सोना : सरकार ने लगाई बहुमूल्य धातुओं के आयात पर रोक
By EditorialPublished on
सरकार ने कुछ कोलॉइडल बहुमूल्य धातुओं के आयात पर रोक लगाई है, ताकि तरल रूप में भारत में अवैध रूप से सोने के प्रवेश को रोका जा सके। कोलॉइडल बहुमूल्य धातुएं वे सस्पेंशन होती हैं, जिनमें सोने या चांदी के नैनोपार्टिकल्स तरल में घुले होते हैं।

x

मुंबई। सरकार ने कुछ कोलॉइडल बहुमूल्य धातुओं के आयात पर रोक लगाई है, ताकि तरल रूप में भारत में अवैध रूप से सोने के प्रवेश को रोका जा सके। कोलॉइडल बहुमूल्य धातुएं वे सस्पेंशन होती हैं, जिनमें सोने या चांदी के नैनोपार्टिकल्स तरल में घुले होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय रासायनिक यौगिकों की आड़ में सोने के आयात को नियंत्रित करने की आवश्यकता के चलते लिया गया।
उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ आयातक इस मार्ग का उपयोग थाईलैंड जैसे देशों से आयात के लिए कर रहे थे। विदेशी व्यापार महानिदेशालय की एक अधिसूचना के अनुसार सीटीएच 2843 के तहत शामिल वस्तुओं की आयात नीति को तत्काल प्रभाव से मुक्त से प्रतिबंधित में परिवर्तित किया गया है।
इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं में कोलॉइडल बहुमूल्य धातुएं; अकार्बनिक या कार्बनिक यौगिक शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इनका आयात औद्योगिक और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत और विशेषीकृत रासायनिक उद्योगों के लिए, आयात प्राधिकरण के तहत ही किया जाएगा, जिससे घरेलू उद्योग की आवश्यकता पूरी की जा सके और वास्तविक उपयोग में कोई बाधा न आए।
एक अलग अधिसूचना में, निदेशालय ने बताया कि पैलेडियम, रोडियम और इरिडियम मिश्र धातु जिसमें सोना 1% से अधिक मात्रा (वजन के अनुसार) में शामिल हो, उसका आयात प्रतिबंधित किया गया है। यह कदम प्लेटिनम के आयात पर पहले से लगे प्रतिबंध को आगे बढ़ाते हुए लिया गया है, जिससे बहुमूल्य धातुओं और उनकी मिश्र धातुओं की आयात नीति में समानता लाई जा सके।

Editorial
Next Story
Related News
X
