✕
यूपी में फिर दिल दहलाने वाला कांड; रीनाने रची मौत की साजिश
By EditorialPublished on
उत्तर प्रदेश में एक और दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। रीना नाम की महिला ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर अपने पति रविंद्र कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। 31 मई को नगीना में पहले पति को प्रेमी के घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर फावड़े से गले पर वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया।

x
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर रिश्तों और भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। यहां प्रॉपर्टी और प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी रीना सिंधु ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर अपने पति रविंद्र कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, वारदात के बाद दोनों आरोपी पति की लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड के जंगलों में घूमते रहे, और फिर शव को कोटद्वार के जंगलों में फेंक दिया।
शराब पिलाई, फिर फावड़े से की हत्या :
पुलिस जांच में सामने आया है कि 31 मई को नगीना (बिजनौर) में पारितोष के घर पर ही यह हत्या की गई थी। रीना ने अपने पति को प्रेमी के घर बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर फावड़े से गले और छाती पर वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में डालकर रामनगर के जंगल में फेंकने की योजना बनाई गई, लेकिन जब वह संभव नहीं हो सका, तो कोटद्वार लाकर शव को वहां फेंक दिया गया।
शव की पहचान और राज का खुलासा :
5 जून को कोटद्वार के जंगल में एक अज्ञात शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव की पहचान की और जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो 17 जून को मृतक रविंद्र कुमार के भाई राजेश कुमार ने थाना कोटद्वार में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रविंद्र की पहले शादी आशा देवी से हुई थी, लेकिन 2007 में अनबन के बाद वह हरिद्वार चले गए और फिर 2010-11 में रीना सिंधु से दूसरी शादी की।
राजेश के अनुसार, रविंद्र मुरादाबाद के रामगंगा विहार में एक आलीशान कोठी के मालिक थे और उसे बेचना चाहते थे, लेकिन यह बात रीना को नागवार गुज़री।
प्रेमी को दिया 10 लाख का लालच :
रीना एक फिजियोथेरेपिस्ट थी और उसी केंद्र पर पारितोष अक्सर आता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस के मुताबिक, रीना ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पारितोष को 10 लाख रुपये का लालच दिया और कहा कि हत्या के बाद वे दोनों साथ रहेंगे। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पुलिस का खुलासा और गिरफ्तारी :
पुलिस ने अब इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर रीना सिंधु और पारितोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित और सोची-समझी साजिश थी।
सामाजिक सवालों की झड़ी :
यह मामला सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी जैसे हालिया मामलों की याद दिलाता है, जहां प्रेम और लालच ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। मुरादाबाद की रीना सिंधु द्वारा की गई यह खौफनाक वारदात अब समाज में रिश्तों की विश्वसनीयता और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
