✕
‘एचएसआरपी’ की समय-सीमा अब 15 अगस्त तक बढ़ी
By EditorialPublished on
पुराने वाहनों पर ‘उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट’ (एचएसआरपी) लगवाने के लिए जल्दबाजी कर रहे वाहनधारकों को राज्य सरकार ने अब तीसरी बार समय-सीमा बढ़ाते हुए मोहलत दे दी है। 1 अप्रैल 2019 पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों को 15 अगस्त तक एचएसआरपी लगवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह अंतिम मौका रहेगा, इसके बाद एचएसआरपी न लगवाने वाले पुराने वाहनधारकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

x

मुंबई। पुराने वाहनों पर ‘उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट’ (एचएसआरपी) लगवाने के लिए जल्दबाजी कर रहे वाहनधारकों को राज्य सरकार ने अब तीसरी बार समय-सीमा बढ़ाते हुए मोहलत दे दी है। 1 अप्रैल 2019 पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों को 15 अगस्त तक एचएसआरपी लगवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह अंतिम मौका रहेगा, इसके बाद एचएसआरपी न लगवाने वाले पुराने वाहनधारकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य में लगभग दो करोड़ पुराने वाहन हैं। स्थायी रूप से 23 लाख पुराने वाहनों को एचएसआरपी लगवाया जा चुका है। 40 लाख वाहनधारकों ने एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जनसंख्या के हिसाब से कई वाहन अब भी एचएसआरपी के दायरे से बाहर हैं।
एचएसआरपी लगवाने के लिए अप्रैल 2019 के बाद पंजीकृत नए वाहनों को डीलर के माध्यम से एचएसआरपी लगाई जा रही है।
पुराने वाहनधारकों को भी संबंधित कंपनियों से एचएसआरपी उपलब्ध करवाई जा रही है।
राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि राज्य में पुराने वाहनधारकों को एचएसआरपी लगवाने के लिए 15 अगस्त तक की समय-सीमा दी जा रही है। पुराने वाहनधारकों को एचएसआरपी न लगवाने की स्थिति में तत्परता से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह अंतिम समय-सीमा रहेगी। इसके बाद पुराने वाहनधारकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
वाहनचालकों को समय-सीमा बढ़ाते समय संबंधित कंपनियों को बड़ी संख्या में एचएसआरपी तैयार करने की सूचना देना आवश्यक है, ऐसा राज्य वाहनचालक-मालक प्रतिनिधि महासंघ के अध्यक्ष बाबा शिंदे ने बताया।
राज्य के 60 प्रादेशिक-उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालयों का तीन मंडलों में विभागीय विभाजन किया गया है। इन तीन मंडलों के लिए मे. रोजमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड, मे. रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड, मे. एफ टी ए एचएसआरपी सॉल्यूशन्स प्रायवेट लिमिटेड इन तीन कंपनियों का चयन किया गया है। गौरतलब है कि एचएसआरपी लगाने के लिए पहले 30 अप्रैल 2025 तक की समय-सीमा निर्धारित थी जिसे अब बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
