नोएडा में जमीन सिर्फ 7.5 रुपये में; YEIDA की स्कीम ने मचाया धमाल
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए एक शानदार और बहुप्रतीक्षित स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस स्कीम के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सिर्फ 7.5 लाख रुपये में आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल 4,288 प्लॉट इस योजना में पेश किए जाएंगे, जिनकी साइज 30 स्क्वॉयर मीटर होगी।
किनके लिए है यह स्कीम ?
YEIDA की यह स्कीम विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख रुपये या उससे कम है। यानी निर्माण श्रमिकों, फैक्ट्री वर्करों और कम आय वर्ग के लोगों के लिए यह योजना एक सपनों का घर खरीदने का सुनहरा मौका बनकर सामने आई है। YEIDA का कहना है कि सफल आवेदकों को प्लॉट की कीमत सात साल तक की आसान किस्तों में चुकाने की सुविधा भी दी जाएगी।
कहां मिलेंगे प्लॉट ?
ये प्लॉट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे हुए सेक्टर 17, सेक्टर 18 (2ए और 6बी), और सेक्टर 20 में अलॉट किए जाएंगे।
  • सबसे ज्यादा 2,335 प्लॉट सेक्टर 18 (6बी) में होंगे
  • 881 प्लॉट सेक्टर 18 (2ए) में
  • 548 प्लॉट सेक्टर 20 में
  • 524 प्लॉट सेक्टर 17 में
सभी प्लॉट लकी ड्रॉ सिस्टम के ज़रिए अलॉट किए जाएंगे। पात्रता के लिए आवेदन करते समय आवेदक को प्लॉट मूल्य का 10% एडवांस में जमा करना होगा।
किन लोगों को प्राथमिकता मिलेगी ?
इस योजना के तहत कुछ खास वर्गों के लिए आरक्षण भी रखा गया है:
  • 29% प्लॉट YEIDA क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों के लिए
  • 5% प्लॉट रिटायर्ड रक्षा कर्मियों और YEIDA के कर्मचारियों के लिए
  • YEIDA के CEO अरुण वीर सिंह के अनुसार,
  • “इस स्कीम का मकसद एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को किफायती दरों पर घर मुहैया कराना है।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
जल्द होगी लॉन्च डेट की घोषणा :
18 जून को YEIDA की बोर्ड मीटिंग में इस स्कीम को औपचारिक रूप से मंजूरी मिल गई। अब इसके लॉन्च की तारीख और अन्य विस्तृत जानकारियों की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

क्यों है यह स्कीम खास ?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास का इलाका तेजी से विकसित हो रहा है। बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की वजह से यहां हजारों की संख्या में लोग काम करने आते हैं। ऐसे में उन्हें पास में रहने के लिए किफायती आवास की जरूरत है। YEIDA की यह योजना इस ज़रूरत को पूरा करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।
कम कीमत, आसान भुगतान और लोकेशन की खासियत को देखते हुए YEIDA की यह अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम कम आमदनी वालों के लिए एक बेशकीमती मौका है। जो लोग नोएडा और आसपास अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए अब ये सपना हकीकत में बदल सकता है।
Next Story