✕
हुस्न के जाल में फंसे ईरानी अफसर; मोसाद का मास्टरप्लान
By EditorialPublished on
कैथरीन की यह कहानी सिर्फ एक महिला एजेंट की नहीं, बल्कि उस खुफिया दुनिया की है जहां जासूसी के लिए इंसान की पहचान तक बदल दी जाती है। उसने धर्म बदला, भावनाएं छोड़ीं और प्यार को हथियार बना लिया—सिर्फ एक मिशन के लिए। मोसाद की 'ब्लैक विडो' बनकर कैथरीन ने ईरानी हुकूमत की चूलें हिला दीं, और जता दिया कि जासूसी सिर्फ चालाकी नहीं, एक सायकोलॉजिकल वॉर भी है।

x

यह कोई हॉलीवुड थ्रिलर नहीं, बल्कि एक सच्ची घटना है जिसने पूरे मिडल ईस्ट में खलबली मचा दी है। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की एक महिला एजेंट ने वह कर दिखाया जो अब तक सिर्फ फिल्मों में देखा गया था। उसका नाम है कैथरीन पेरेज़ शेकेड – एक खूबसूरत, फ्रेंच मूल की महिला जिसने ईरान के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक तंत्र तक न सिर्फ़ पहुंच बनाई, बल्कि उन्हें भीतर से ही तोड़ डाला।
मोसाद का सबसे दुस्साहसी मिशन :
कैथरीन ने दो साल पहले ईरान की राजधानी तेहरान में प्रवेश किया। उसने खुद को एक धार्मिक जिज्ञासु बताया और शिया इस्लाम को अपनाकर ईरानी समाज में ऐसे घुल-मिल गई कि किसी को शक भी नहीं हुआ। उसकी योजना थी – भरोसे की एक मजबूत दीवार बनाना, और फिर उसी दीवार को इजरायल के हित में ढहा देना।
अधिकारियों की पत्नियों से दोस्ती, फिर घरों में घुसपैठ :
कैथरीन ने पहला कदम ईरानी अधिकारियों की पत्नियों से दोस्ती करके बढ़ाया। उसने धार्मिक क्लासों में शामिल होकर धीरे-धीरे उनके परिवारों का हिस्सा बनने का रास्ता चुना। बात इतनी आगे बढ़ी कि वह अधिकारियों के घर में किसी 'भरोसेमंद मेहमान' की तरह दिन-रात आने-जाने लगी। यहां तक कि बेहद निजी जगहों तक उसकी पहुंच बन गई, जिसे आम लोगों के लिए सोचना भी नामुमकिन है।
जासूसी का असली चेहरा :
बाहरी दुनिया को कुछ और दिखाने वाली कैथरीन असल में मोसाद की सबसे प्रशिक्षित एजेंटों में से एक थी। वह घरों की तस्वीरें, सुरक्षा ठिकानों की लोकेशन और गुप्त योजनाओं को बेहद सूक्ष्म तरीके से रिकॉर्ड कर रही थी और इजरायल भेज रही थी। कहा जा रहा है कि उसने ईरान के कई टॉप सीक्रेट्स सीधे मोसाद को सौंपे, जिससे इजरायली हमले बेहद सटीक और सफल रहे।
सटीक हमलों ने खोली पोल :
जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ा, तो ईरानी अफसरों ने अपने ठिकानों को बदलना शुरू किया। लेकिन हमला जहां होता, वो एकदम सटीक होता—जैसे किसी ने हर ठिकाने का नक्शा पहले ही भेज रखा हो। यहीं से ईरान की खुफिया एजेंसियों को शक हुआ और उन्होंने पीछे जाकर सबूत खंगालना शुरू किया।
तस्वीरों और वीडियो में मिली कैथरीन की झलक :
जांच में जब अधिकारियों के घरों से तस्वीरें और वीडियो निकाले गए, तो कैथरीन का चेहरा बार-बार सामने आया। कभी डिनर टेबल पर, कभी बच्चों के साथ, कभी त्योहारों के बीच। वह हर जगह मौजूद थी, मगर एक खुफिया मकसद के साथ।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कैथरीन अब कहां है ?
जैसे ही ईरान ने जांच की दिशा मोसाद एजेंट की तरफ मोड़ी, कैथरीन गायब हो गई। न पासपोर्ट मिला, न कोई सुराग। माना जा रहा है कि वह अब किसी और पहचान के साथ किसी और देश में है—शायद फिर से किसी नए मिशन पर। ईरान ने उसके पोस्टर जारी कर दिए हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
खुफिया दुनिया की सबसे बड़ी चाल :
कैथरीन पेरेज़ शेकेड अब एक नाम नहीं, बल्कि उस जासूसी की परतदार और भावनात्मक दुनिया का प्रतीक बन चुकी है, जहां धर्म, दोस्ती और भरोसे तक को मिशन बना लिया जाता है। मोसाद के इतिहास में यह ऑपरेशन अब तक का सबसे दुस्साहसी माना जा रहा है—एक महिला एजेंट ने ईरान जैसे सख्त सुरक्षा वाले देश को भीतर से हिला दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
