✕
खिड़की तोड़कर घर में घुसा दरिंदा, नाबालिग लड़की से किया रेप
By EditorialPublished on 2 Jun 2025 5:30 AM IST
विक्रोली इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला शनिवार को सामने आया। इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खिड़की के रास्ते घर में घुसा। उसने जबरन नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। आरोपी के दुस्साहस का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उसने रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।
_202506020947418546.jpg)
x
_202506020947418546.jpg)
मुंबई। विक्रोली इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला शनिवार को सामने आया। इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खिड़की के रास्ते घर में घुसा। उसने जबरन नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। आरोपी के दुस्साहस का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उसने रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी घर की खिड़की के जरिए घर में घुसा और नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। फिर लड़की को धमकाया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित लड़की डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताई। लेकिन लड़की के हावभाव में बदलाव देखकर घर वालों ने लड़की से पूछा, जिसके बाद लड़की ने घटना के बारे में जिक्र किया। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने लड़की को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। मुंबई के पार्कसाइट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(D),351(2) और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समीर शेख (उम्र 31) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ तकनीकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हासिल की। उसके बाद आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस आरोपी के पिछले रिकॉर्ड के बारे की छानबीन में भी जुटी है। पुलिस रेप के आरोपी को सख्त सजा दिलाने का काम करेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
