✕
माधापुर में झील बनी मौत का गवाह; युवती की संदिग्ध मौत
By EditorialPublished on
माधापुर झील में युवती सुषमा की रहस्यमयी मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन जांच अभी शुरुआती दौर में है। जानकारी के मुताबिक, सुषमा हाल ही में मानसिक तनाव में थी, जिसकी पुष्टि उसके परिवार ने की है। हालांकि, तनाव के कारणों पर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। इसी बीच, पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए सुषमा के सहकर्मियों और दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह पता लगाने की कोश

x
हैदराबाद के आईटी हब माधापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुर्गम चेरुवु झील में एक 27 वर्षीय युवती का शव तैरता हुआ मिला। मृतका की पहचान सिकंदराबाद के अड्डागुट्टा की रहने वाली सुषमा, पिता रवि कुमार, के रूप में हुई है, जो माधापुर के हाईटेक सिटी में एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं।
ऑफिस से लौटने के बाद गायब हुई थी सुषमा :
सूत्रों के अनुसार, सुषमा बुधवार (18 जून) की सुबह रोजाना की तरह ऑफिस गई थीं लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। देर रात तक कोई खबर न मिलने पर परिजनों ने माधापुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुषमा रात करीब 8:30 बजे ऑफिस से निकली थीं, उसके बाद से वह लापता थीं।
झील में मिला शव, आत्महत्या की आशंका :
गुरुवार (19 जून) की सुबह स्थानीय नागरिकों ने झील में एक महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और सुषमा की शिनाख्त की। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन अब तक किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है। मामले की हर एंगल से गहन जांच जारी है।
तनाव में थी सुषमा, परिजनों ने किया खुलासा :
पुलिस को परिवार की ओर से यह जानकारी मिली कि सुषमा पिछले कुछ समय से तनाव में थी, लेकिन इसके पीछे का कारण वह नहीं जान पाए। परिजनों का कहना है कि वह अपने काम में सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ दिनों से थोड़ी शांत और उदास रहने लगी थी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार :
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और ऑफिस से जुड़ी जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है। सुषमा के दोस्तों और ऑफिस के सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारी ने कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होने की उम्मीद है। इस रहस्यमयी मौत ने माधापुर और हैदराबाद के आईटी सेक्टर में चिंता और शोक की लहर दौड़ा दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
